फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शीशी शराब की लालच में तालाब में कूदा अधेड़, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
महज एक शीशी शराब की खातिर नशे में धुत एक नशेड़ी ने अपनी जान की बाजी लगा दी। नशे में धुत अधेड़ को कुछ अराजकतत्वों ने और शराब पिलाने का प्रलोभन देकर तालाब पार करने की शर्त लगाई। इसके बाद वह तालाब में कूद गया।
विज्ञापन

तालाब के गहरे पानी में नशेड़ी को समाता देख शर्त लगाने वाले भाग निकले। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में अधेड़ की खोजबीन कराई लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा निवासी सुभाष रैना (45) खेती किसानी करता था। सुभाष को शराब पीने की लत थी। बुधवार करीब 11 बजे सुभाष शराब के नशे में धुत होकर पश्चिमशरीरा के दंगल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर पर बैठा था।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने सुभाष को एक शीशी शराब पिलाने का लालच दिया। कहा कि अगर वह तालाब पार कर लेगा तो उसे एक शीशी शराब का पैसा देंगे। इसी लालच में आकर सुभाष ने तालाब में छलांग लगा दी। बीच तालाब तक वह गया लेकिन उसके बाद डूबने लगा।
घटना देख तालाब के किनारे तमाशा देख रहे शर्त लगाने वाले लोग भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने कुछ गोताखोरों को बुलाकर तालाब में सुभाष की खोजबीन कराई लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।
उधर, सीओ सदर डॉ. केजी सिंह के निर्देश पर एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता ने भी मौके की जांच की। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घर आकर कहतेव तो बाबू मैं दे देतिउव शराब का पैसा
शराब के लालच में मौत का खेल खेलने वाले सुभाष के लापता होने के बाद उसकी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां रोते हुए कह रहीं थी कि बाबू घर आकर कहतेव तो मैं दे देतिउव शराब का पैसा। बेटियों के विलाप को देखकर वहां रहे लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
पूरबशरीरा गांव निवासी सुभाष रैना खेती किसानी करता है। उसकी छह बेटियां है, तीन की वह शादी कर चुका है, जबकि तीन कुंवारी है। सात साल पहले सुभाष की पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से सुभाष की शराब पीने की लत और बढ़ गई थी। सुभाष की अविवाहित बेटियां बबली, छोटी व पुष्पा ने रोते हुए बताया कि बाबू शराब पीते थे। घर के लोग भी जानते थे।
उनके शराब पीने का कोई विरोध नहीं करता था। अब शराब के कारण उन्होंने कैसे जान की बाजी लगाई? यह बात समझ से परे हैं। बेटियां कह रहीं थी कि बाबू अगर कहतेव तो हम दे देइत शराब का पैसा। उधर स्थानीय लोग अराजकतत्वों को कोसते थे जिन्होंने ने सुभाष के शराब की लत का नाजायज फायदा उठाते हुए उसे मौत के मुंह में धकेल दिया।
तालाब के दलदल से बचाव कर्मियों का छूटा पसीना
पश्चिमशरीरा के जिस तालाब में सुभाष डूबा है उसमें काफी दलदल है। इसकी वजह से बचाव राहत कार्य में लगे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राकेश श्रीवास्तव ने स्थानीय गोताखोरों के अलावा फायर कर्मियों को तालाब में उतारा।
तालाब में उतरे कर्मियों का कहना है कि नीचे बहुत दलदल है। इस वजह से दिक्कतें आ रहीं हैं। हालांकि देर शाम तक तालाब में सुभाष की खोजबीन जारी रही।
पश्चिमशरीरा के तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की खबर मिली है। फायर बिग्रेड के जवानों के अलावा पभोषा घाट के गोताखारों को खोजबीन में लगाया गया है। पता चला कि कुछ लोगों ने शर्त लगाकर उसे तालाब में उतारा था। मामले की जांच कराई जाएगी। परिवार की तरफ से अगर शिकायत की जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें