फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अग्निशमन गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत

Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राजेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के बाजापुर गांव के समीप शुक्रवार दोपहर अग्निशमन विभाग की बोलेरो कैंपर गाड़ी से टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। मंझनपुर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की। साथ ही अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के समदा निवासी 21 वर्षीय राजेंद्र कुमार नगर पालिका मंझनपुर में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी था। उसकी ड्यूटी इन दिनों बाजापुर में थी। पत्नी नैना देवी ने बताया कि राजेंद्र शुक्रवार सुबह बाइक से बाजापुर गए थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे बाजापुर गांव के बाहर मंझनपुर फायर ब्रिगेड की बोलेरो कैंपर गाड़ी ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
फायर ब्रिगेड कर्मी ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मेडिकल कॉलेज लाए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दो साल के भीतर परिवार में चौथी मौत, इकलौता बचा था राजेंद्र
दो साल के भीतर यह चौथी मौत है। तीन माह पहले नैना के साथ राजेंद्र की शादी हुई थी। वह भी इन दिनों गर्भवती है। मृत राजेंद्र की बहन ननकी देवी ने बताया कि 24 सितंबर 2023 की रात डंपर उसके घर में घुस गया था। घर के बाहर उसकी मां सेवकी देवी सो रही थी। डंपर के कुचलने से मां व मवेशी की मौत हो गई थी। पिता धर्मराज भी तीन माह बाद छत से गिर गए थे। कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। मनोरोगी भाई बचान की भी वर्ष 2024 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बड़ी बहनें सपना व लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। परिवार में सिर्फ ननकी व उसका इकलौता भाई राजेंद्र ही बचे थे। तीन माह पहले ही भाई राजेंद्र की शादी नैना देवी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें