फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बदलते मौसम में गर्भवती सेहत का रखें विशेष ख्याल

Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सीएचसी करारी में गर्भवती महिलाओ की जांच कर सलाह देतीं डॉ. खुशनुमा बानो। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
करारी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें सबसे अधिक समस्या गर्भवती महिलाओं को होती है। बचाव के लिए गर्भावस्था में मां को पौष्टिक व संतुलित आहार लेना चाहिए। इसका सीधा असर होने वाले नवजात की वृद्धि और विकास पर पड़ता है। बरसात के मौसम में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशनुमा बानो ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला को पोषक व संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। हर महीने महिला चिकित्सालय समेत सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच होनी चाहिए।

फल व हरी सब्जी ज्यादा खाएं
डॉ. खुशनुमा बानो ने बताया कि गर्भवती महिलाएं मौसमी फल, हरी सब्जी खासकर पत्तेदार, दूध, दही, गुड़, चना, दलिया आदि को भोजन में शामिल करें। ताजा भोजन खाएं। हार्मोनल बदलावों के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता अधिक होती है।
विज्ञापन


गर्भवती को इन चीजों का रखना चाहिए ख्याल
डॉ. खुशनुमा बानो ने बताया कि प्रेग्नेंट महिलाओं को बाहर खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। बरसात में बाहर का खाना इंफेक्शन की वजह बन सकता है। प्रेग्नेंसी में हमेशा घर का बना ताजा खाना खाएं और प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीएं। अगर मौसम ठंडा हो जाए तो एयर कंडीशनर न चलाएं। इस दौरान चाय-सूप का सेवन करने से शरीर गर्म रहेगा और राहत मिलेगी। इस मौसम में मच्छरों से बचें। प्रॉपर कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें