फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नत्थूपाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार को रविवार देर शाम मखऊपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गई। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिपरी क्षेत्र के दरियापुर गांव के मजरा रनिहापर निवासी नत्थू पाल (40) महाराष्ट्र के कल्याण शहर में रहकर सिलाई का काम करते थे। दिवाली पर वह घर आए थे। उनके बेटे आशीष पाल ने बताया कि रविवार दोपहर पिता बाइक से करनपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे।
रिश्तेदारों ने बताया कि शाम को वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मखऊपुर पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और तेज वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल नत्थू पाल को एंबुलेंस से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए । चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी, बेटे अंकुल और आशीष और बेटी मोनिका का रो-रोकर बेहाल हो गए।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नत्थूपाल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें