फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एयरपोर्ट थाने के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार हरिश्चंद्र (26) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कौशाम्बी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद निवासी हरिश्चंद्र प्राइवेट नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोमवार को वह कौशाम्बी के ही मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोकसहा निवासी विनीत दुबे के साथ बाइक से प्रयागराज घूमने आ रहा था। शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट थाने से लगभग 100 मीटर पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं विनीत को मामूली चोटें आईं। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें