फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नीलगाय की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संभुई गांव आईआईटी कॉलेज के समीप नीलगाय की टक्कर से घायल हुए एक बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के संभुई गांव निवासी संजय कुमार (29) पुत्र रामसिंह उर्फ ननकू मंगलवार की दोपहर किसी काम से सैनी जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास स्थित आईआईटी कॉलेज के समीप पहुंचा, तभी अचानक सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजय को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। वहां से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाते समय बुधवार देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें