फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सिराथू कस्बे के मृतक रवी पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे के रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर शनिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे में रहने वाला रवि पांडेय (26) सैनी रोड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता था। शनिवार रात घर से खाना खाने के बाद वह बाइक से वापस अस्पताल जा रहा था।
जैसे ही रवि की बाइक रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से जख्मी रवि को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें