फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 14 May 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस में बैठे मृतक कमल के परिजन। स्रोत: स्वयं - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
महेवाघाट के सन्यासीपुर गांव के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन ने ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के राजापुर थानांतर्गत कनकोटा निवासी रामजोरवा निषाद की ससुराल महेवाघाट के टिकरा गांव में रहने वाले महेश के घर ससुराल है। बताया कि सोमवार को 19 वर्षीय बेटा कमल अपने ननिहाल टिकरा आया था। रात को घर लौटते वक्त तकरीबन साढ़े सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमल तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।

पोस्ट मार्टम हाउस में बैठे मृतक कमल के परिजन। स्रोत: स्वयं- फोटो : akhnoor news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें