फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक विनय कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर कुसवां मार्ग पर सोमवार रात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

अहमदपुर पावन गांव के मजरा रघुवर का पूरा निवासी चंद्र भूषण सिंह के मुताबिक उनका बेटा विनय कुमार (32) पूरामुफ्ती स्थित किराये के मकान में रहता था। सोमवार रात वह बाइक से पूरामुफ्ती कमरे पर जा रहा था। हुसैनपुर कुसवां मार्ग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पिता चंद्रभूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें