फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इमामगंज। कोखराज के बजहा मंदिर के समीप शनिवार शाम सड़क पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मौके पर तड़पता रहा, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने घायल को पीएचसी मूरतगंज भेजा है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के कुरई गांव निवासी अमर सिंह (35) पुत्र विसुन शनिवार को साथी घनश्याम के साथ मूरतगंज बाजार तकादा करने गया था। शाम करीब छह बजे वे वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे बजहा मंदिर के समीप पहुंचे। इसी बीच सड़क पर लेग बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। इससे अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घनश्याम भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पहुंची पुलिस ने घनश्याम को पीएचसी मूरतगंज  में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के घरवालों को दी है।
मैजिक-ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल ः मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के हिनौता मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मैजिक और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक अगियौना निवासी रोहित मौर्या जख्मी हो गया। रोहित महेवाघाट से मैजिक लेकर मंझनपुर जा रहा था। रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें