फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल

Sun, 31 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
स्थानीय उपकेंद्र के डेढ़ सौ गांवों में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। बिजली न मिलने से कस्बा समेत संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। 33 हजार की लाइन में आया फॉल्ट ढूढ़ने के लिए लाइनमैन शुक्रवार की दोपहर से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। फॉल्ट ढूढ़ने में लाइनमैनों को दूसरे दिन चार बजे तक सफलता नहीं मिल सकी। इससे संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भरवारी से स्थानीय कस्बा समेत इलाके के परसरा, मौली, बिसारा, सिंघिया समेत डेढ़ सौ गांवों को बिजली दी जाती है। उपकेंद्र को सिराथू पावर हाउस से आई 33 हजार की लाइन के जरिए बिजली मुहैया कराई जाती है। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही सिराथू से भरवारी पावर हाउस के लिए आपूर्ति दी गई कि अचानक लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके बाद कई बार आपूर्ति जोड़े जाने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिल सकी।

इस पर जेई अरुण कुमार शुक्ल ने लाइनमैन को पेट्रोलिंग पर भेजते हुए फॉल्ट ढूढ़ने का निर्देश दिया। शुक्रवार एक बजे दोपहर से लेकर शनिवार की शाम चार बजे तक उपकेंद्र के लाइनमैन 33 हजार की लाइन में आए फॉल्ट को नहीं ढूंढ़ सके। इसके चलते उपकेंद्र भरवारी से जुड़े कस्बा समेत डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप हो गई। 24 घंटे से बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


कस्बे में पेयजल का संकट
 नगर पंचायत भरवारी की 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते कस्बे में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। कस्बाइयों का कहना है कि बिजली के अभाव में नगर पंचायत जनरेटर चलवाकर पेयजल की आपूर्ति कराता है। लेकिन एक ही पंप चलने से कस्बे के कई वार्डों में पानी नहीं पहुंच पाता। इससे कस्बे के लोगों को बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। पानी के संकट से जूझ रहे कस्बाइयों ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराए जाने की मांग की है।

ठप हुई संचार व्यवस्था
भरवारी पावर हाउस से 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति ने संचार व्यवस्था को डैमेज कर दिया है। बिजली के अभाव में लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे। चार्ज न होने की वजह से शनिवार की सुबह से ही इलाके की संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। महज उन्हीं लोगों के मोबाइल चल रहे हैं जिनके घरों में जेनरेटर का इंतजाम है। बाकी के लोगों के मोबाइल बंद हो गए हैं। ऐसे में रात में यदि कहीं कोई बड़ी घटना हो जाए तो लोग इसकी जानकारी तक उच्चाधिकारियों को नहीं दे सकते।

33 हजार की लाइन में खराबी आने के बाद इलाके की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। फॉल्ट ढूढ़ने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जैसे ही फॉल्ट मिलेगा वैसे ही कमी को दूर करते हुए आपूर्ति व्यवस्था बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

अरुण कुमार शुक्ल, जेई भरवारी उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें