उत्तर प्रदेश अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक पर्यवेक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बिहार राज्य की तरह यूपी के अनुदेशकों के समायोजन की मांग की है। डायट मैदान में शनिवार को अनुदेशकों ने बैठक कर समायोजन नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण ने कहा कि अनुदेशक भरपूर मेहनत करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका सहयोग प्रशंसनीय रहता है। इसके बाद भी उन्हें मानदेय के नाम पर लॉलीपाप दिया जाता है। मानदेय में शीघ्र बढ़ोत्तरी की जाए, अन्यथा अनुदेशक आंदोलन के बाध्य होंगे। प्रदेश सचिव बांकेलाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यूपी के अनुदेशकों का बिहार राज्य की तरह समायोजन होगा। संगठन के लोग समायोजन के लड़ाई जारी रखेंगे। इस दौरान अशोक कुमार, कंधईलाल, सुरेश चंद्र, राकेश कुमार, मलखान सरोज, अनिल कुमार, अर्जुन कुमार व रामसिंह आदि मौजूद रहे।