Kaushambi factory blast : भरवारी कस्बे के खल्लाबाद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सातलोगों के मौत होने और दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी पहुंच गए हैं। आग बुझाने के बाद भी विस्फोट हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 15
पटाखा फैक्ट्री जिसमें हुआ विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला
कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बे के खल्लाबाद मोहल्ले में रविवार सुबह एक पटाखा फैकटरी में विस्फोट हो गया। जोरदार धमाका के साथ लगी भीषण आग में फैकटरी मालिक समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से सात को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। धमाके से कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में उनके शरीर के अंग बिखरे मिले। चार घंटे तक रुक-रुक धमाका होता रहा। सूचना के बाद एडीजी, आईजी व एसपी समेत पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए।
भरवारी कस्बा निवासी शाहिद अली (35) ने बस्ती से दूर खल्लाबाद मोहल्ले में न्यू रंगोली फायर ब्रिगेड नाम से पटाखा फैकटरी खोल रखी थी। वह रोजाना की तरह रविवार को भी करीब 15 मजदूरों के साथ फैकटरी में काम करा रहे थे। सुबह तकरीबन 11 बजे अचानक फैकटरी में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका सुन आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही झुलसे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैकटरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों के अंग दो सौ मीटर दूर तक छिटक गए। गंभीर रूप से झुलसे फैकटरी मालिक समेत 13 मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
2 of 15
पटाखा फैक्ट्री।
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी चलाते हैं। हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत की सूचना मिल रही है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने फैकटरी मालिक समेत पांच को मृतक घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में सात मजदूरों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। सूचना के बाद एडीजी भानू भाष्कर, आईजी प्रेम गौतम व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
3 of 15
घटना स्थल पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। मौकैे पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
गंभीर रूप से घायल लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा जा रहा है। पूरा इलाका एंबुलेंस के सायरन से गूंज रहा है।
4 of 15
भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 15
स्थानीय नेता मौके पर पहुंच गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित आदि नेता पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
6 of 15
पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया विस्फोट, जिससे लोग दहल गए। धमाका इतना तेज था कि मलबे काफी दूर तक जाकर गिरे।
विज्ञापन
7 of 15
घटना स्थल पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गांव के अमित विश्वकर्मा ने बताया कि 16 लोगों को घायल अवस्था में निकाला है। जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी थी।
शाहिद अली उर्फ शनि (35) पुत्र सराफत अली निवासी खल्लाबाद
जयचंद्र (16) पुत्र पूनीलाल निवासी अंबहा
शिवनारायाण (28) पुत्र भोलानाथ निवासी अंबहा
शिवाकांत (25) पुत्र रामभवन निवासी अंबहा
अशोक कुमार (55) पुत्र गया प्रसाद निवासी अंबहा
हरिलाल पुत्र देवतादीप
सोनेलाल पुत्र छोटेलाल
9 of 15
दर्जनभर से अधिक एंबुलेंस को घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लगाया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
दर्जन भर से अधिक एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है जो घायलों को अस्पताल पहुंचने में लगी हैं।
10 of 15
पटाखा फैक्टरी में आग के बाद उठा धुएं का गुबार।
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी मालिक के बेटे की भी हादसे में मौत
भरवारी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें पटाखा फैक्टरी के मालिक शराफत अली का बेटा शाहिद भी शामिल है। शाहिद अली के नाम पर ही पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस था। ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो चुकी है। चेहरा झुलस जाने के कारण पांच लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
11 of 15
आग बुझाने के बाद भी हो रहे धमाके।
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक फिलहाल शाहिद अली पुत्र शराफत अली और शिव नारायण पुत्र भोलानाथ पटेल की पहचान हो पाई है। शिव नारायण गांव अंबहा थाना कोखराज कौशांबी का रहने वाला है। शिवनारायण को पांच माह की बेटी है पत्नी कौशल्या पटेल है। वह चार भाई बहनों में बड़ा था। शाहिद अली खललाबाद भरवारी के सरजूदास नगर वार्ड नंबर 17 का रहने वाला है।
12 of 15
आग बुझाने के बाद भी हो रहे धमाके।
- फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने के बाद भी हो रहे धमाके।
13 of 15
पटाखा फैक्टरी में आग से मचा हाहाकार।
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी में आग से मचा हाहाकार।
14 of 15
आग लगने के बाद मौके पर निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला