फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री, पुलिस ने कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के उदाथू गांव में वकील के घर में चार हजार रुपये चोरी का इल्जाम लगने के बाद मंगलवार को अभिनेत्री ने थाने पहुंच कर अपनी सफाई पेश की। मामले में पुलिस ने वकील को बुलाकर दोनों के बीच समझौता करा दिया है। इंस्पेक्टर चरवा का कहना है कि गलतफहमी के चलते अभिनेत्री पर चोरी का इल्जाम लगाया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के नीबी शाना गांव में इस समय भोजपुरी फिल्म देसी दामाद की शूटिंग में चल रही है। इसमें प्रयागराज के अल्लापुर इलाके की एक युवती लीड अभिनेत्री है।
शूटिंग के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर ने इलाके के उदाथू निवासी अधिवक्ता का कमरा किराये पर लेकर अभिनेत्री सहित अन्य कलाकारों को वहां शिफ्ट किया था। सोमवार को अधिवक्ता रवींद्र त्रिपाठी ने चरवा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके घर से चार हजार रुपये की चोरी हो गई है। अधिवक्ता ने अभिनेत्री पर रुपयों की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इधर, घटना के बाद से गायब चल रही भोजपुरी अभिनेत्री को पुलिस ने तलब किया था। मंगलवार को यह घटना जब अखबारों की सुर्खियां बनी तो अभिनेत्री चरवा थाने पहुंच गई। उसने पुलिस के सामने अपनी सफाई पेश की। इंस्पेक्टर चरवा संत शरण सिंह का कहना है कि अजीबोगरीब मामले में वकील को भी बुलाकर पूछा गया तो पूरा प्रकरण गलतफहमी का निकला। दोनों पक्षों ने आपस मे समझौता कर लिया है। किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें