फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी की बेटी कांछी ने शूटिंग में जीता गोल्ड

Tue, 26 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सब जूनियर शूटिंग बाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जितने के बाद विद्यालय की छात्राओं के स
विज्ञापन
बिहार के बोधगया में आयोजित सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में भरवारी की बेटी कांछी केसरवानी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश ही नहीं, जिले का भी नाम रोशन किया। मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराया, जिसमें कांछी ने बेहतरीन स्मैश और डिफेंस दिखाकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

बोधगया में 22 से 24 अगस्त तक चली चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाने पर उत्तर प्रदेश टीम को विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी की ओर से 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला। कांछी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में 10वीं की छात्रा हैं। वह भवंस मेहता महाविद्यालय की स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। उन्हें शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता पंकज कुमार पाल का मार्गदर्शन और कोच अरविंद कुमार से प्रशिक्षण मिला।
कांछी के माता-पिता देवी शरण केसरवानी और पूजा केसरवानी ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई के साथ खेल में भी विशेष रुचि रखती है। भवंस मेहता महाविद्यालय में सोमवार को छात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कौशाम्बी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संतोष सिंह, अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार केसरवानी, हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जीवन लाल चौधरी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने कांछी का अभिनंदन किया। साथी खिलाड़ियों और शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें