फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी फाटक पर जाम लगने से बढ़ रही परेशानी

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी रेलवे क्रासिंग के दोनो ओर लग रहा जाम परेशानी का सबब बन गया है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर इस समस्या से कब निजात मिलेगी। उधर जाम में फंसने के कारण सुबह बच्चे स्कूल पहुंचने में लेट हो रहे हैं तो अधिकारी, कर्मचारी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब जाम के झाम से लोगों को बचाने के लिए क्रासिंग पर एक भी यातायात सिपाही नहीं रहता।
विज्ञापन


    नगर पंचायत भरवारी में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। जिला बनने के बाद से सड़क पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया। तब से लेकर आज तक क्रासिंग पर लगातार जाम लगता चला आ रहा है। स्नान पर्वों की सुबह तो लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम के झाम को देखते हुए रोही बाईपास का विकल्प तलाशा गया। बाईपास का निर्माण होने के बाद भी लोगों को इससे निजात नहीं मिल रही है। अधिकतर वाहन भरवारी रेलवे क्रासिंग से होकर ही गुजरते हैं। इसके चलते स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर सुबह स्कूल पहुंचने में देर होना पड़ता है। दूसरी ओर इलाहाबाद में आवास बनाकर रह रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वह भी रोज दफ्तर देर से पहुंच रहे हैं। उधर यातायात विभाग के सिपाही हैं कि वह रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए कोई पहल नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें