फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पथ संचलन में लगे भारत माता के जयकारे

Mon, 06 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनौरी बाजार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अगुवाई जिला सेवा प्रमुख प्रमोद चंद्र ने की। शाखा परिसर में संघ के प्रचारकों और वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रार्थना के बाद शस्त्र पूजन किया, जिसके बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
गणवेशधारी स्वयंसेवक कदमताल करते हुए मनौरी बाजार, मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी, चौराहा और रामलीला मैदान से होते हुए वापस शाखा स्थल पर पहुंचे। पूरे बाजार में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस माैके पर जिला सेवा प्रमुख प्रमोद चंद्र, डॉ. प्रेम प्रकाश, दौलत राम, विनोद कुमार, रामचंद्र, सुनील कुमार, मक्खन लाल आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें