फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तहसील में भाकियू ने ट्रेडडील का जताया विरोध

Thu, 19 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के अंबावता गुट ने बैठक कर भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का विरोध जाहिर किया। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने एसडीएम चायल को ज्ञापन सौंपते हुए समझौते को किसान हितों के खिलाफ बताते हुए रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अमेरिका से सस्ती विदेशी उपज के आयात से देश के किसानों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन, नन्हें बाबू, गोविंद नारायण मिश्रा, नवनीत कुमार मिश्रा, मुन्नालाल, अजय कुमार, सचिन तिवारी, अमित पांडेय आदि रहे। संवाद
अजय कुमार पांडेय बने संगठन के जिला संयोजक
भाकियू के अंबावता गुट ने चरवा क्षेत्र के हड़हाई निवासी अजय कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से संगठन का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें