फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरकारी नाली पर खड़ी कर ली पक्की दीवार, जल निकासी ठप

Thu, 19 Feb 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल तहसील में शिकायत पत्र के साथ कोटिया गांव की पीड़ित महिलाएं।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कोटिया गांव में पड़ोसियों ने जल निकासी के लिए बनाई गई सरकारी नाली पर जबरन पक्की दीवार खड़ी कर ली। इससे अन्य घरों की जल निकासी ठप हो गई। इस बात को लेकर बुधवार को मोहल्ले की महिलाओं ने तहसील पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोटिया निवासी रूखमनी देवी, सीमा देवी और श्रीमती ने बताया कि उनके घर के सामने ग्राम सभा ने जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो भाईयों ने सप्ताह भर पहले उसी नाली पर पक्की दीवार खड़ी कर ली।
इससे उनके घर की जल निकासी बंद हो गई और पूरे मोहल्ले में गंदा पानी जमा हो गया है। एसडीएम चायल अनिल कुमार ने हल्का लेखपाल और हल्का पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें