सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली के सामने शनिवार शाम रंजिश के चलतेे दबंगों ने सगे भाइयों को पीट दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल कस्बा निवासी अंकित केसरवानी ने कोतवाली के सामने परचून की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि शनिवार शाम उसका छोटा भाई शिवम सामान लेने बाजार गया था। रास्ते में पड़ोसी दबंगों ने रंजिश के चलते शिवम को घेर लिया। किसी तरह भागर शिवम दुकान पहुंच गया। आरोप है कि दबंगों ने दुकान में घुसकर शिवम को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई अंकित की भी पिटाई की गई। कस्बाइयों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल भाइयों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।