फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग से पहले फर्नीचर बाजार में लौटी रौनक, बढ़ी भीड़

Sat, 01 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बा ​स्थित फर्नीचर की दुकान में सोफा देखते ग्राहक।   संवाद
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत होते ही फर्नीचर बाजार में रौनक लौट आई है। 21 नवंबर से शुरू हो रही सहालग को देखते हुए ग्राहकों ने शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी तेज कर दी है। जिले की सभी बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारियों ने बताया कि विवाह में उपहार देने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और डाइनिंग टेबल जैसे सामान की खरीदारी कर रहे हैं। करारी स्थित फर्नीचर की दुकानों पर डिजाइनर बेड, कॉर्नर सोफा और एल-शेप सोफा की मांग सबसे अधिक है। ग्राहक आनी पसंद के फर्नीचर की बुकिंग पहले से करा रहे हैं ताकि भीड़ के समय परेशानी न हो। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर और छूट भी दी जा रही है। फर्नीचर बाजार में बढ़ी रौनक से जहां कारोबारी उत्साहित हैं।

सहालग के सीजन में ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बेड, सोफ, कुर्सी-मेज और अलमारी की खरीदारी कर रहे हैं। अच्छी डिजाइन और गुणवत्ता के सामान के फर्नीचर की बिक्री हो रही है।-अभिषेक, फर्नीचर कारोबारी
विज्ञापन


लोग अपने बजट के अनुसार फर्नीचर पसंद करते हैं। हर रेंज का फर्नीचर शोरूम पर उपलब्ध है। ग्राहकों के चेहरों पर भी शादी की तैयारियों की चमक साफ झलक रही है।-शौजब, फर्नीचर कारोबारी

फर्नीचर और उनके दाम
- डबल बेड 11 से 25 हजार रुपये
- सिंगल बेड छह से 12 हजार रुपये
- सोफा सेट 10 से 30 हजार रुपये
- अलमीरा पांच से 25 हजार रुपये
- ड्रेसिंग टेबल चार से 15 हजार रुपये
- कुर्सी-मेज सेट दो से तीन हजार रुपये

करारी कस्बा स्थित फर्नीचर की दुकान में सोफा देखते ग्राहक।   संवाद

करारी कस्बा स्थित फर्नीचर की दुकान में सोफा देखते ग्राहक।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें