फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति ने बीमार बीवी को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
beated his wife, died
विज्ञापन
कनैली। इलाज के लिए पैसा मांगने से खफा एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। महिला की चीखने पर पडोसियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के मखापुर गांव निवासी देशराज ने करीब 15 साल पहले बिदनपुर ककोढ़ा गांव की जानकी (45) के साथ दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी दिया उपरहार की थी, जो शादी के सात साल बाद ही देशराज की हरकत से ऊबकर प्रेमी के साथ चली गई। दस साल पहले जानकी ने बेटे अंकित को जन्म दिया। इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब रहने लगी। जानकी क्षय रोग पीड़ित थी। इलाज के लिए पैसों को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। मोहल्ले वालों की मानें तो शुक्रवार की रात करीब दस बजे इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।
कुछ देर बाद देशराज के यहां से जानकी की चीख सुनाई देने लगी। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने कनैली चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, तब-तक जानकी ने दम तोड़ दिया था। पास में खून से सनी लाठी व उसी के पास देशराज बैठा मिल गया। पुलिस ने देशराज को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले वालों का कहना है कि देशराज अय्याश किस्म का है। वह सारा पैसा अय्याशी में खर्च कर डालता है। पत्नी का इलाज नहीं करता था। जिसके कारण जानकी की हालत बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें