फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
person jumped front of train died
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली के भरवारी (बेलहा) गांव के समीप शुक्रवार रात एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। परिजना का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के बभनपुरवा गांव निवासी भैयालाल किसानी करता है। भैयालाल के मुताबिक उसका बेटा कमलेश कुमार(25) जन्म से ही मंद बुद्धि था। इन दिनों कमलेश अपने ननिहाल भरवारी के (बेलहा) गांव में रह रहा था। शुक्रवार की रात कमलेश ने गांव के ही पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर लिया। शनिवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवक की लाश देखी तो सूचना पुलिस को दी। खबर फैलते ही ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने के बाद जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बदहवाश हालत में रोते-बिलखते हुए पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि कमलेश की दीमागी हालत ठीक नही रहती थी। वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था। कोखराज पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें