तहसील के जलालपुर शाना गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पर खाद गड्ढा की भूमि पर कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। विरोध करने पर ग्रामीणों को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की धमकी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
जलालपुर शाना गांव की फूलकली, गुलाब देवी, रामपतिया के मुताबिक गांव में खाद का गड्ढा और चरागाह की भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य खाद गड्ढा और चरागाह की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करना चाहता है।
वह जेसीबी से भूमि बराबर करवा रहा था। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने व गड्ढे में दफन करने की धमकी दी है। पीड़ित महिलाओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम आकाश सिंह ने नायब तहसीलदार सौरभ सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।