फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियोें से भरी मैजिक पलटी, 17 जख्मी

Fri, 08 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू,(कौशाम्बी)। बृहस्पतिवार रात पड़ोसी जनपद फतेहपुर के धाता से बारातियोें को लेकर जा रही मैजिक पइंसा क्षेत्र के कटारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 17 बाराती जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलोें को एंबुलेंस की मदद से सिराथू सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर सात घायलोें को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर के धाता निवासी मनोज कु मार सोनकर की बारात सैनी क्षेत्र के रामसहायपुर जा रही थी। वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए एक मैजिक में सवार होकर सत्रह बाराती आ रहे थे। रात तकरीबन साढ़े 9 बजे जैसे ही मैजिक पइंसा थाना थेत्र के कटरा गांव के सामने पहुंची एकाएक चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में अंकुर (25), जयकरन (14), राजा (20), लल्लू (25), सतान (49), महेश(18), सम्पत (45), शारदा (35) भोला (36), राज करन सिंह (30), शीतल प्रसाद (45), विश्वनाथ (50),  अभिषेक (33), गोलू (25) निवासीगण धाता, राजकुमार (23),  मुखिया (55) निवासी किशुनपुर खागा जिला फतेहपुर  जख्मी हो गए। गांव के समीप हुए हादसे को देख मदद के लिए ग्रामीण टूट पड़े ।

ग्रामीणोें की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलोें को सिराथू अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राममनोहर कनौजिया ने बताया कि घायलों में भोला, सम्पत समेत सात की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें