चार माह की बेटी को छोडक़र चली गई थी पत्नी
करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले बैंक कैशियर अक्षय कुमार की एक साल की नन्हीं परी को भला क्या पता कि उसके सिर से पिता की साया सदा-सदा के लिए उठ गया है। वह इतनी बदनसीब है कि चार माह पूर्व उसकी मां भी उसे छोडक़र चली गई है। उसकी दादी उसे पाल रही थी।
करंट की चपेट से जान गंवाने वाले अक्षय कुमार के दाम्पत्य जीवन में बहुत कलह थी। विवाद कर उसकी पत्नी चार माह पूर्व अपनी बेटी परी को छोड कर चली गई। बच्ची को दादी की मदद से अक्षय पालन-पोषण कर रहा था। परी जैसे बेटी को अनाथ होता देख हर किसी का गला भारी हो जा रहा था।