फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में अफरातफरी, जमा हुए 60 करोड़

Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
हजार और पांच सौ के नोटों पर पाबंदी के चौथे दिन जमा दर में खासी कमी आई। शनिवार को यह कारोबार पौने दो सौ करोड़ से घटकर 60 करोड़ पर पहुंच गया। उधर बैंकों ने उपभोक्ताओं को सौ व उससे कम की करेंसी देने में भी कोताही बरती। शनिवार को बैंकों की सभी शाखाओं से महज 35 करोड़ रुपये का आवंटन हो सका। बैंकों में धन की कमी शनिवार को भी बनी रही।
विज्ञापन


  बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंकों में बंद हुए नोट जमा करने के लिए लंबी लाइनें लगी थी। शनिवार को भी यही स्थिति थी, लोग रुपया निकालने पहुंचे थे। जमा दर में शनिवार को गिरावट देखी गई। सुबह से शाम तक जिले की 125 शाखाओं में महज 60 करोड़ रुपये ही जमा हो सके हैं। दूसरी ओर बैंकों में सौ व उससे कम के नोटों की कमी के चलते शनिवार को उपभोक्ताओं में 35 करोड़ का वितरण हुआ। बैंकों में छोटे नोटों की कमी के चलते तमाम लोगों को बगैर रुपये के ही लौटना पड़ा।

नए नोट के लिए चार दिन करना होगा इंतजार
जिले के बैंकों की शाखाओं में नए नोटों की खेप चौथे दिन भी नहीं पहुंच सकी है। इसके चलते लोगों को दो हजार और पांच सौ के एक भी नोट नहीं मिल सके हैं। इन नोटों को लेने के लिए उपभोक्ताओं को कम से कम अभी चार दिन और इंतजार करना होगा। एलडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं और बाजार में पहले छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में पहुंचाए जा रहे हैं। इसके बाद ही बड़े नोट निकाले जाएंगे। ऐसा न करने पर बड़े नोटों को तोड़ने की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें