फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोजेदारों को भा रहीं बनारसी और हैदराबादी सेवइयां

विज्ञापन
जितेंद्र कुमार - फोटो : 1
विज्ञापन
रमजान महीना शुरू होते ही बाजारों में बनारसी और हैदराबादी सेवइयों की मांग बढ़ गई है। रोजेदार इफ्तार के लिए खास किस्मों की सेवइयों की खरीदारी कर रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बनारस और हैदराबादी सेवइयों को खास तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन

रमजान में रोजेदार भोर में सहरी व शाम को इफ्तार के लिए फल, खजूर और मीठे का उपयोग करते हैं। रमजान में सेवई सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इस वजह से इनकी बिक्री अधिक होती है। इस बार भी बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं।
कारोबारियों ने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर से लच्छा सेवई, किमामी, शीर, कुरमा, लच्छा, सूखी मीठी, फेनी सेवई मंगाई गई है। इनका रेट 100 रुपये से लेकर 350 रुपये किलो तक है।
विज्ञापन


रमजान शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रमजान में ज्यादातर लोग मीठे से इफ्तार करते हैं। ऐसे में सेवई की मांग बढ़ गई है। रमजान के साथ होली व ईद होने से बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
जयकेश अग्रहरि, दुकानदार।


रमजान के महीने हर साल सेवई की सबसे ज्यादा डिमांड होती है। इस साल भी रोजेदार सेवई की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए विभिन्न किस्मों की सेवई मंगाई गई है। इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - जितेंद्र कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन

सेवइयों की कीमत (प्रति किलो)



लच्छा सेवई : 180-200 रुपये



लंबी सेवई : 100-120 रुपये



इमामी सेवई : 300-350 रुपये



फेनी सेवई : 240-250 रुपये



सामान्य सेवई : 100-150 रुपये

जितेंद्र कुमार- फोटो : 1

जितेंद्र कुमार- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें