फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर पर विरोध दर्ज कराते किसान। स्रोत- किसान - फोटो : 1
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों ने स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी व जिला उपाध्यक्ष एके दुबे ने कहा कि स्मार्ट मीटर समेत बिजली बिल, खराब बीज वितरण व छुट्टा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उदाहरण देते हुए कहा कि एक किसान को 18 दिन में आठ हजार रुपये का बिल मिला है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर समाधान नहीं हो सका। ब्लॉक स्तर से वितरित बीजों की गुणवत्ता खराब रही। इससे फसल प्रभावित हुई है। इस मौके पर किसान बच्चा लाल, विजय सिंह, राम नरेश, सुरेश कुमार, सुषमा देवी, सुधीर दुबे, रमाशंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें