फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मालगाड़ी की रफ्तार से उछली गिट्टी, युवती से सिर में धंसी, मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की रफ्तार से उछली गिट्टी, युवती से सिर में धंसी, मौत
विज्ञापन

- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गोरियों गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर तेज रफ्तार मालगाड़ी की वजह से ट्रैक पर फैली गिट्टी छिटककर युवती के सिर में धंस गई। घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवती को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के रूप नारायनपुर गोरियों गांव की उर्मिला देवी (20) पुत्री बैजनाथ सोमवार की शाम खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने खेत गई थी। वापस लौटते वक्त गोरियों रेलवे क्राॅसिंग के पास कानपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी को देख उर्मिला रेलवे लाइन के किनारे खड़ी हो गई। इस दौरान ट्रैक पर पड़ी एक गिट्टी छिटक कर उर्मिला के सिर में लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर ट्रैक किनारे गिरकर तड़पने लगी। मालगाड़ी गुजरने के बाद लोग मौके पर पहुंचे व उर्मिला को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की जाने लगी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उर्मिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें