फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बकरीद आज, मस्जिदों के पास रहेगी कड़ी चौकसी

Wed, 27 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। बकरीद पर्व पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के ईदगाह और शिया जामा मस्जिद समेत कुल 17 मस्जिद और 7 ईदगाहों में सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ ही तीन अतिरिक्त निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, 20 पुरुष सिपाही व महिला सिपाहियों के अलावा दमकल की गाड़ी मौजूद रहेगी।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज का समय
- ईदगाह में 7:30 बजे शिया
- जामा मस्जिद में 9:30 बजे
- नयागंज मस्जिद में 7:30 बजे
- अमीनपुर समरों में 7:00 बजे
- रहीमपुर मोलानी ईदगाह में 7:30
- रक्सवारा ईदगाह में 7:00 बजे
- पिंडरा ईदगाह में 7:30 बजे
- भैला मकदूमपुर शिया मस्जिद में 7:30 बजे
- नेवारी ईदगाह में 7:30 बजे
शांति सौहार्द से मनाएं त्योहार

सीओ सिटी शिवांक सिंह ने बताया कि बकरीद को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें