फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाजरे की खीर ने मीनू को पहला और लड्डू ने गेंदा को दिलाया दूसरा स्थान

Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को मंझनपुर ब्लॉक के इब्राहिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में श्री अन्न (मोटे अनाज) से व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बाजरे की खीर बनाकर मीनू तिवारी ने पहला तो बाजरे के लड्डू बनाकर गेंदा देवी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख सरला राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 35 महिलाओं ने हिस्सा लिया। बाजरे के लड्डू, रोटी, ज्वार के लड्डू, मकई की पूड़ी, मक्के की रोटी, खीर समेत अन्य व्यंजन महिलाओं ने बनाए। मीनू तिवारी के बाजरे की खीर को पहला, गेंदा देवी के बाजरे के लड्डू को दूसरा, माया देवी के ज्वार की खीर को तीसरा स्थान मिला।

बाजरे का हलवा बनाने वाली सिया देवी, मक्का आलू पूड़ी बनाने वाली बेबी को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। मोटे अनाज के उपयोग और खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


गृह वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सक्सेना ने महिलाओं को श्री अन्न व्यंजन बनाने के बारे में जानकारी दी। अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। महिलाओं को नींबू का एक-एक पौधा भी दिया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार केसरी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार वैद्य, अध्यापक अंकिता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें