फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुरजन के हत्यारोपी की जमानत अर्जी नामंजूर

Fri, 17 Nov 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला जज अनुपम कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को एक हत्यारोपी की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है। प्रयागराज के एयरपोर्ट कोतवाली अंतर्गत छोटा कादिलपुर निवासी सुरजन यादव 13 फरवरी 2023 को अचानक घर से गायब हो गया था। चचेरे भाई राजवन यादव ने 24 फरवरी को कोतवाली में उसके गुमशुदगी दर्ज करा दी। खोजबीन के दौरान 18 मार्च का चरवा कोतवाली के हौसीपर गांव स्थित कुएं में सुरजन की लाश मिली।
विज्ञापन


मामले में संदीपनघाट कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा निवासी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। शासकीय अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट ने हत्यारोपी की बेल नामंजूर कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें