फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को बंधक बनाकर ससुर ने की दरिंदगी

Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
चायल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता की जिंदगी नरक बना दिया। विवाहिता को बंधक बनाकर ससुर दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म व पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली इलाके की एक युवती की शादी 18 महीने पहले क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पति प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता है। विवाहिता के दो माह की बेटी भी है। विवाहिता का कहना है कि ससुराल वाले उससे मायके वालों से अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 20 नवंबर 2018 को विवाहिता घर में अकेली थी। सास खेत में काम करने गई और पति प्रयागराज मजदूरी करने। आरोप है कि इस दौरान ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। विवाहिता यह बात अपने मायके वालों से न बता दें, इसलिए उसे ससुराल में ही कैद कर दिया गया। सप्ताह भर तक बंधक रहने के बाद किसी तरह विवाहिता ससुरालियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली। शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो विवाहिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें