मंझनपुर। चायल विधायक संजय गुप्ता के फेसबुक अकाउंट पर गाली और जान से मारने की धमकी देने वाले मोहम्मद अहमद उर्फ सलमान के खिलाफ कोखराज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधायक की तहरीर पर की।
विधायक संजय गुप्ता पिछले दिनों सुरसेनी गांव में जानलेवा हमले का शिकार हुए पूर्व प्रधान मनोज द्बिवेदी का हाल जानने के लिए प्रयागराज के अस्पताल गए थे। अस्पताल की ही फोटो उन्होंने 16 फरवरी को अपने अकाउंट में पोस्ट की थी। इस पर मोहम्मद उर्फ सलमान नाम के व्यक्ति ने कमेंट किया। जिसमें उसने विधायक को गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर कोखराज राकेश सरोज का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।