फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से अप्पे सवार बाबा व नाती की मौत

Sat, 20 Apr 2019 01:09 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
mini tractor
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके के सरइयां पुल के समीप बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से अप्पे सवार बाबा-नाती की मौत हो गई। हादसे में परिवार के ही दो अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 सरायअकिल कस्बे के बुद्धिपुरी मोहल्ला निवासी शंकरलाल (58) मेहनत-मजूदरी कर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार को वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने नाती सीबू  (08) तथा पारिवारिक सदस्य सूरज (20) और दीपक (18) के साथ अप्पे से जा रहा था। रात तकरीबन नौ बजे रास्ते में सरइयां पुल के पास पुरखास की तरफ से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अप्पे में टक्कर मार दी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अप्पे सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शंकरलाल और उसके नाती सीबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद से चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर के आगे भाजपा के मंडल अध्यक्ष का बोर्ड लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें