फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : चौकीदार के बेटे की लाश नाले में मिली, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 12 Oct 2025 02:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवारा गांव में रविवार की सुबह चौकीदार के बेटे की लाश नाले से बरामद हुई। घटना की सूचना पर सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ किया और महेवाघाट पुलिस को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवारा गांव में रविवार की सुबह चौकीदार के बेटे की लाश नाले से बरामद हुई। घटना की सूचना पर सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ किया और महेवाघाट पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर छानबीन कर नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अलवारा गांव के रहने वाले रामलाल महेवाघाट थाना में चौकीदार हैं। इनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा वीरेंद्र (25) की लाश रविवार की सुबह घर के सामने मौजूद नाले से बरामद हुई है। मृतक के बड़े भाई अमरनाथ के मुताबिक उसके भाई ने कीटनाशक निगलकर आत्महत्या की है। हालांकि गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें