फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सवारियों से भरी ऑटो पलटी, छह लोग जख्मी

Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार के समीप डिग्री काॅलेज के पास रविवार शाम सवारियों से भरी ऑटो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के पनारा गोपालपुर निवासी संतलाल चौरसिया के मुताबिक रविवार को वह गांव के ही अर्जुन की ऑटो बुक कर सरोज चौरसिया पत्नी चंद्रिका चौरसिया के साथ मुंबई जाने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। चालक अर्जुन ने ऑटो में जगह होने के कारण बेनीराम कटरा चौराहे से रामपुर निवासी नोखेलाल के घर रिश्तेदारी में आए अलीगढ़ के अतरौली, नायका नगरा गांव के ऐतवारीलाल, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटे आर्यन और साहिल को भी बैठा लिया। रास्ते में तिल्हापुर मोड़ बाजार के समीप डिग्री काॅलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें