फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे डेढ़ लाख रुपये

Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के फतेहपुर बेला गांव के युवक को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए गए। वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलने पर युवक ने रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के फतेहपुर बेला निवासी विजय कुमार ने बताया कि साल भर पहले उसकी मुलाकात निधियावां गांव के हिरन पांडेय से हुई थी। हिरन पांडेय ने उसे अरब देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पासपोर्ट व वीजा के नाम पर कई किश्तों में डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। साल भर बाद भी जब पासपोर्ट व बीजा नहीं मिला तो पीड़ित ने हिरन पांडेय के घर पहुंचकर अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि हिरन पांडेय ने उसे धक्के देकर घर से भगाते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोखराज कोतवाली के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अफसरों से की। कोई कार्रवाई नहीं हाेने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें