पूरामुफ्ती कोतवाली के मादपुर गांव में मंगलवार सुबह एक ऑटो चालक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
मादपुर निवासी रमेश कुमार पांडेय मजदूर हैं। उनका इकलौता बेटा शिवम पांडेय (22) ऑटो चालक था। लोगों की माने तो शिवम शराब पीता था। इसको लेकर परिवार के लोग परेशान रहते थे। सोमवार रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। नशे में होने के कारण परिवार के लोगों ने फटकार कर घर से भगा दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह कमरे में चला गया। परिजन खा पीकर घर के बाहर सो रहे थे। सुबह कमरे का दरवाजा खोलने पर शिवम का शव फांसी पर लटकता मिला।