फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साथियों संग ऑटो चालक ने राजगीर से 10 हजार लूटे

Sat, 23 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के गुंगवा के बाग के समीप बृहस्पतिवार देर शाम ऑटो चालक ने साथियों संग राजगीर को बेहोश कर हजारों रुपये की नकदी लूट ली। उन्होंने होश आने पर घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित ने शुक्रवार सुबह तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चायल के हजरतगंज वार्ड निवासी रामआसरे कुशवाहा राजगीर हैं। वह प्रयागराज के सुलेमसराय में इन दिनों काम कर रहे हैं। शाम को काम खत्म कर जैसे ही वह मनौरी बाजार से चायल के लिए ऑटो से निकले। कुछ दूर बाद उसमें दो अन्य लोग भी सवार हो गए। आरोप है कि एक युवक ने जबरन उन्हें बेहोशी की दवा सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गए।
इसके बाद जेब में रखे मजदूरी के दस हजार रुपये ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने लूट लिया। उन्हें चायल स्थित करबला मैदान के पास फेंक कर वह फरार हो गए। आधी रात होश आने के बाद किसी तरह घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सुबह उन्होंने तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें