फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक से टकराकर पुल की रेलिंग में अटका आॅटो, तीन लोग जख्मी

Thu, 31 Jul 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो व बाइक। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव में नहर के समीप बुधवार सुबह बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करारी के म्योहर निवासी पप्पू अपनी भाभी निशा को लेकर बुधवार सुबह प्रयागराज जा रहा था। पप्पू ने बताया कि वह जैसे ही तिल्हापुर गांव स्थित नहर के समीप पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो उसकी बाइक से टकराकर पुल की रेलिंग में अटक गया।
हादसे में पप्पू व उसकी भाभी सहित ऑटो में सवार सोनू निवासी पुरखास जख्मी हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को क्षतिग्रस्त ऑटो से बाहर निकाल करमेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें