मंझनपुर चौराहे से निकलती बदहाल रोडवेज बस। संवाद
स्थानीय बस डिपो में लंबे समय से चल रही पुरानी बसों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परिवहन निगम के मानक के अनुसार जो बसें करीब 10 से 11 लाख किलोमीटर चल चुकी होती हैं, उन्हें नीलामी के जरिये बाहर किया जाएगा। इसलिए यहां के डिपो से भी छह पुरानी बसों की नीलामी जल्द किए जाने की तैयारी है।
ये बसें अब तकनीकी रूप से कमजोर हो चुकी हैं और बार-बार खराब होने के कारण इनके रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च भी आ रहा है। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि पुरानी बसों के हटने के बाद नई बसों को शामिल किए जाने की संभावना है। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध सेवा मिल सकेगी।