फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महीने भर से ऑनलाइन दर्ज नहीं हो रही हाजिरी

Sat, 07 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पंचायतों में तैनात कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होनी है। इसे लेकर कौशाम्बी ब्लॉक के पांच गांव में तैनात सचिव लापरवाही कर रहे हैं। इस पर एडीओ पंचायत ने सभी को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक के मोहिद्दीनपुर देवछार, नंदौली, मोहिद्दीनपुर कोरांव, अर्का फतेपुर, बरई बंधवा गांव में तैनात कर्मचारी पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों की एक माह से ऑनलाइन हाजिरी नहीं भरी जा रही है। ऐसे में इनके काम करने की जानकारी अधिकारियों को नहीं हो रही है।
गांव में तैनात सचिवों को बार-बार ऑनलाइन हाजिरी कराए जाने का निर्देश दिया जा रहा है। इसके बाद भी कार्य में लापरवाही की जा रही है। इसपर एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल ने सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि सप्ताह भर में जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें