फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कबड्डी व हॉकी की बारीकी सीखेंगे खिलाड़ी

Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पवईया ​स्थित पीएमश्री विद्यालय में कबड्डी का अभ्यास करती छात्राएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
मंझनपुर। खिलाड़ियों के खेल में निखार लाने और आए दिन होने वाली छोटी-छोटी गलतियों में सुधार के लिए समर कैंप में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्टेडियम में हॉकी के 40 खिलाड़ी और पवइया में हैंडबॉल, कबड्डी व खो-खो के 50 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में हॉकी कोच संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को खेल के दौरान खानपान आदि से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरीर में कमजोरी नहीं होने पाए, इसके लिए भोजन जरूरी है। भोजन पौष्टिक रहे, इसका ध्यान रखा जाए।
वहीं पवइया में खिलाड़ियोंं को कबड्डी की बारीकियों की जानकारी दी गई। कोच हीरालाल एम कैथल ने बताया कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं है। अब यह तकनीकी कौशल का खेल बन चुका है। अपने आप को इस प्रकार से तैयार करना है कि कोई भी अवसर मिले, उसे प्वाइंट में जरूरत बदलें। इसके बाद हीरालाल ने बच्चों को खेल के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें