फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी को पिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी को पिलाया जहर
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र की घटना, पीड़ित किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती
पिता-पुत्रों पर इल्जाम होने के कारण घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला व उसकी बेटी के साथ पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता की बेटी को जहर पिला दिया। पीड़ित लड़की जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोप पिता-पुत्रों पर होने के कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 26 मई की शाम वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ खेतों की ओर गई थी। वहां पड़ोस के चार लोग पहले से बैठे थे। इन लोगों ने मां-बेटी को दबोच लिया और दुराचार का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने चीखने-चिल्लाने पर लड़की को जहर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची डॉयल-112 पुलिस ने बेहोशी की हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने पर शुक्त्रस्वार को पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर दी। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि महिला पिता व उसके तीन बेटों पर आरोप लगा रही है। सामाजिक तौर पर देखें तो पिता-पुत्र एक साथ इस तरह की हरकत नहीं करेंगे। संभव है कि दोनों पक्षों के बीच कोई और विवाद भी हो। आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोष सिद्ध होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें