फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छात्राओं से छेड़खानी मामले में प्रधानाचार्य को बाइक से कुचलने का प्रयास

Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी और प्रधानाचार्य एक ही गांव भगवत के हैं रहने वाले
विज्ञापन

शिकायत पर छानबीन में जुटी पुलिस
एक आरोपी की चाची हैं ग्राम प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिस कॉलेज की छात्राओं से बुधवार को छेड़छाड़ की गई थी, रविवार को उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य को बाइक से कुचलने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। उनकी तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिमशरीरा इलाके की दो छात्राओं के साथ कॉलेज से घर लौटते वक्त बुधवार को भगवतपुर गांव निवासी संदीप दुबे, अरुण तिवारी व अमोल मिश्र ने छेड़खानी की थी। मामले में शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। गौरतलब यह कि एक आरोपी की चाची ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन

इससे नाराज छात्राओं ने शुक्रवार को अपने अभिभावकों व कॉलेज प्रिंसिपल के साथ मंझनपुर आकर डीएम और एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरा अभी भी फरार चल रहा है।
इसी बीच रविवार को भगवतपुर गांव के ही रहने वाले कॉलेज प्रधानाचार्य सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित बरगद के पेड़ के समीप खड़े थे। तभी छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी परिवार के एक युवक ने अभद्रता करते हुए उन्हें बाइक से कुचलने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शोरगुल सुन आरोपी परिवार के अन्य लोग भी जुट गए। सभी ने सुरेश को जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान आरोपियों ने एक सिपाही के साथ भी बदसलूकी की। प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस से की। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। सिपाही के साथ बदसलूकी की बात निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें