फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुल्हन विदा कराके घर लौट रहे दूल्हे पर हमला, गंभीर

Tue, 30 May 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन विदा कराके घर लौट रहे दूल्हे पर हमला, गंभीर
विज्ञापन

- सोमवार को सैनी कोतवाली में पीड़ित ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। रायबरेली जिले से दुल्हन विदा कराकर घर लौट रहे दूल्हे पर घराती पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट में दूल्हे के गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत सैनी कोतवाली पुलिस से की गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा निवासी दीपू सिंह की शादी रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव निवासी राकेश की पुत्री मोहिनी के साथ तय थी। दीपू रविवार शाम परिवार व बरातियों के साथ बरात लेकर रोहनिया गांव गया था। सोमवार सुबह शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा कराके बरातियों के साथ अपने घर के लिए निकला था। दूल्हे का आरोप है की रोहनिया गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात लोगो ने उस पर हमला कर दिया। हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की तहरीर सैनी कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई 40 किलो पॉलीथिन
पश्चिमशरीरा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर शासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद दुकानों में इसका खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। सोमवार को नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा की टीम ने करीब 25 दुकानों से 40 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निशांत भास्कर ने व्यापारियों से कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए हानिकारक है। लोगो को नियमों का पालन करना चाहिए, साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। कारोबारियों को चेतावनी दिया गया कि दोबारा पॉलीथिन मिली तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें