फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला

विज्ञापन
मधुमक्खियो के हमले से छुपते लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नेवादा गांव के बाहर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के डंक से दीपक, पप्पू, जितेंद्र और पंकज समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नेवादा गांव निवासी आलोक सिंह पटेल के पिता रत्नाकर सिंह (60) का बीमारी के कारण निधन हो गया था। शुक्रवार दोपहर परिजन और ग्रामीण शव को लेकर गांव के बाहर स्थित महुआ के बगीचे में पहुंचे। वहां पेड़ पर कई मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे।
पुरोहित ने अंतिम संस्कार की विधि शुरू करते हुए हवन के लिए आग जलाई। धुआं होने पर मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे बचने के लिए लोग धान के पुआल और झाड़ियों में छिप गए, वहीं कई लोग मौके से भाग निकले। करीब एक घंटे बाद मधुमक्खियों के शांत होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार संपन्न किया। हमले में घायल लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में जाकर अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें