किशोरी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए लाखों रुपये ठगने के एक मामले में रविवार को करारी पुलिस ने फरार अरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया।
करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला निवासी राशिद उर्फ शाहिल ने एक पार्लर संचालिका की नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में अपने भाई सारिक, आरिफ, पिता नसीम व पार्लर पर काम करने वाली एक अन्य लड़की के साथ मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
ब्लैकमेल करके करीब 12 तोला सोने के गहने, ढाई लाख नकदी और 14 हजार रुपये का कीमती मोबाइल फोन ले लिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन सितंबर 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ। बाकी आरोपी जेल जा चुके हैं। राशिद उर्फ शाहिल व उसका भाई आरिफ अभी तक फरार है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि कुर्की की नोटिस के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
-
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
महेवाघाट। इलाके एक एक गांव में शनिवार शाम खेतों की ओर गई महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने खेत में खींच लेजाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर पिटाई की। चीख-पुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद